संतकबीरनगर, अप्रैल 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के उतरावल गांव में रात में आई आंधी पानी के बाद फाल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सिटडाऊन लेने के वाद हाइडिल से बिजली आपूर्ति चालू कर दिया गया। जिससे यह हादसा हो गया। इस घटना से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के चौरी गांव निवासी अन्तराम गौतम (45) के परिजनों ने बताया कि शनिवार के रात आंधी-पानी आई। जिससे क्षेत्र में बिजली बाधित हो गई। किसी की शिकायत पर उतरावल गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर फालट ठीक करने के लिए पहले सिटडाउन लेकर पोल पर चढ़ कर ठीक कर रहा था। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.