उरई, मार्च 7 -- जालौन। इनकमर केबिल में फॉल्ट आने के चलते नगर में दो घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रही। बिजली कर्मचारियों द्वारा सही कराए जाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। 33/11 केवी सब स्टेशन जालौन में बैठगंज व बालाजी फीडर की इनकमर केबिल में अचानक फॉल्ट आ गया। यह खराबी दोपहर लगभग दो बजे के आसपास आई, जिसके चलते इन दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली जाने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत मरम्मत के कार्य में जुट गए। तकनीकी जांच के दौरान इनकमर केबिल में खराबी पाए जाने पर उसे ठीक करने का काम शुरू किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट को ठीक कर लिया, जिसके बाद बैठगंज और बालाजी फीडर से बिजली आपूर्ति दोबारा चालू कर दी गई। जेई नवीन कंजौलिया ने ...