मेरठ, मई 24 -- शहर के विभिन्न इलाकों में बीते दो दिनों में बिजली संकट झेलने वाले लोगों को शनिवार को राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में फाल्ट एवं मरम्मत कार्यों के चलते बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कुछ इलाकों में उपभोक्ताओं की शिकायतें अटेंड करने के लिए शटडाउन लिए जाने से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। तापमान में गिरावट आने बाद हालांकि शनिवार को शहर के अधिकांश इलाकों में लोगों को बिजली की निर्बाध हुई। शनिवार को दिन में ब्रह्मपुरी के कुछ इलाको में आधा घंटे से औसतन एक घंटे बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ा। गंगानगर और जागृति विहार समेत कई इलाकों में वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान किया। इधर, बिजनेस प्लान के तहत बिजली सुधार कार्यों एवं सीएम योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण एवं अन्य कार्यों के लिए भीषण गर्मी में दिन में दिए जा रहे शटडाउन के कार...