दुमका, फरवरी 28 -- दुमका। तीन दिवसीय फल्गुन श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शहर के टाटा शोरूम निकट श्रीश्री 108 दादी श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। इस अवसर पर भजन-कीर्तन व नृत्य नाटिका का आयोजन बाहर से आए युवा कलाकारों के द्वारा किया गया। पाठ के दौरान बीच-बीच में देवी-देवताओं की झांकी भी गीत संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया। भजन कीर्तन में 'राधा श्याम संग नाच रही, 'कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणों है' जैसे भजनों पर भक्त नाचने एवं झूमने लगे। घंटों चले अखंड पाठ में श्याम बाबा को आरती हुई। मंदिर में स्थापित बाबा की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया गया था। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.