सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा, नगर संवाददाता।फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को सुबह श्याम परिवार द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।भव्य निशान यात्रा शहर के भीमसेरिया धर्मशाला से निकल कर मसोमाथ पोखर, कपड़ा पट्टी होते हुए शहर के सभी मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची।निशान यात्रा मे बाबा श्याम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु ने पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते हुए बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया।रोहित तुलस्यान, आनंद भीमसेरिया,बिपुल दहलान, राज अग्रवाल,आनंद अग्रवाल, मनीष पचेरिया, आदित्य मित्तल, मंटू भीमसेरिया,श्रवण खेतान, नितेश अग्रवाल और संजय मस्करा ने अपनी सक्रिय भागीदारी से इसे भव्य बनाया।निशान यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.