देहरादून, फरवरी 26 -- सेलाकुई। श्री खाटू श्याम धाम सेलाकुई में चल रहे फाल्गुन मेले में बुधवार रात फूलों की होली श्याम के संग खेली गई। सभी ने बड़े प्यार से फूलों की होली खेली। जिसमें एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की गई और शाम के भजनों पर सभी झूमने लगे। देशराज सोनियाल, डॉ राधिका सिंह, कपिल कठेरिया ,शिवम गोयल, हिमानी कौशल, विजेन्द्र उपाध्याय ने बाबा श्याम के भजनों पर भक्तों को खूब नचाया। इस दौरान खाटू श्याम धाम के अध्यक्ष गया दत्त शुक्ला, मुकुल शर्मा, संजीव गुप्ता, विनोद कश्यप, भागमल बंसल, राजेंद्र आदि मौजूद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...