बदायूं, मार्च 4 -- कछला, संवाददाता। फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर गंगा भागीरथ घाट व कश्यप घाट पर हजारों श्रदालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्यलाभ कमाया। हर हर महादेव हर हर गंगे की चारों ओर गूंजते रहे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन भजन-कीर्तन किया। इसके बाद महिलाओं व बच्चों ने मीना बजार से जरूरत के सामान की खरीदारी की। मंगलवार को फाल्गुन होली पूर्णिमा के अवसर पर बदायूं सहित कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, आगरा, हाथरस, के साथ भरतपुर, जयपुर, मैनपुरी, मथुरा, ग्वालियर, मुरैना से बड़ी संख्या में बस, ट्रेन और निजी वाहनों से कछला स्थित भागीरथ घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर हवन पूजन करा कर प्रसाद वितरण किया। गंगा स्नान का क्रम सुबह ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होकर दोपहर बाद तक अनवरत जारी रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुल...