आगरा, मार्च 3 -- फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन गंगा घाटों बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद धार्मिक अनुष्ठान किए। सोरों की हरिपदी गंगा, कछला, लहरा और कादरगंज घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु निजी वाहनों में बैठकर स्नान करने के लिए पहुंचे। मंगलवार की सुबह सोरों की हरिपदी गंगा घाट पर पूर्णिमा का स्नान पर्व शुरू हो गया। राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस-पास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा के दिन मृत आत्माओं की पिंडदान क्रिया की। उसके बाद लहरा व कछला गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए। पूर्णिमा के दिन लोगों ने गंगा स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए हरिपदी गंगा व लहरा गंगा घाट पर पुलिस बल की तैनाती रही। हरिपदी गंगा में राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.