नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Falgun Purnima Vrat 2026 Date: हिंदू पंचांग में फाल्गुन मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इसी तिथि पर होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। ऐसे में पूर्णिमा व्रत, पूजा और दान का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। साल 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा को लेकर लोगों के बीच भ्रम इसलिए बना हुआ है क्योंकि पूर्णिमा तिथि दो दिनों तक रहेगी और 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि व्रत 2 मार्च को रखा जाए या 3 मार्च को?पूर्णिमा तिथि कब से कब तक?-पंचांग के अनुसार: पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 2 मार्च 2026, शाम 05:56 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त: 3 मार्च 2026, शाम 05:08 बजे यानी पूर्णिमा तिथि 2 और 3 मार्च दोनों दिन मौजूद रहेगी। लेकिन व्रत का निर्णय केवल तिथि की उपस्थिति से नहीं होता, बल्कि सूर...