हापुड़, मार्च 2 -- सोमवार को होली व पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शुभ मुहुर्त के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवार होली के मौके पर पड़ने वाली पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिये श्रद्धालुओं ने रविवर की सायं से ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार की तड़के शुभ मुहुर्त के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी और ब्रजघाट पर स्थित वेदांत मंदिर, अमृत परिसर मंदिर, अवंतिका मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अपने अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुये क्षेत्र में सुख शान्ति की कामना की।वहीं धनाढ़य श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे बैठे गरीब लोगों को वस्त्र इत्यादि दान किये। मान्यता है कि ...