दुमका, मार्च 6 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर हरिहर मिलन का उत्सव मनाया गया। बासुकीनाथ धाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के नेतृत्व में आयोजित हरिहर मिलन के उपलक्ष्य पर पं दिवाकर झा व पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों की उपस्थिति में बासुकीनाथ मंदिर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से भगवान हरि( श्री विष्णु) का विग्रह को बाबा बासुकीनाथ के गर्भगृह में ( नागेश ज्योतिर्लिंग विग्रह) बाबा बासुकीनाथ से मिलाया गया। इस मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुरूप हरि-हर मिलन पर भगवान विष्णु और भोले बाबा का विशेष पूजन किया गया। इस मौके पर हरिहर को मालपुआ का भोग लगाया गया। हरिहर मिलन के उपलक्ष्य पर गर्भ गृह में बाबा बासुकीनाथ को पंडा पुरोहितों ने रंग और अबीर गुलाल से नहला दिया। खूब रंग गुलाल लगाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.