हजारीबाग, फरवरी 14 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार द्वारा शुक्रवार को अग्रसेन भवन परिसर में आयोजित श्री श्याम फाल्गुन निशान पूजा एवं भजन संध्या श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4:15 बजे बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं निशान अर्पण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत अखंड कीर्तन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। फूलों की होली, इत्र वर्षा, अखंड ज्योत प्रज्वलन एवं विधिवत भोग अर्पण जैसे विशेष अनुष्ठानों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्थानीय कलाकार वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी एवं धनबाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.