सहारनपुर, फरवरी 20 -- श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा छठा फाल्गुन के रंग श्याम के संग कार्यक्रम 21 फरवरी को श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के ग्राउंड स्थल पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बाहर से आए गायक बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। शुक्रवार को मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में मां शाकम्भरी देवी का भव्य दरबार पहली बार सहारनपुर में सजाया जाएगा, जहां श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। साथ ही बाबा का भव्य श्रृंगार कोलकाता से मंगाया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पिछले एक वर्ष से लगातार चल रही थीं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भजन संध्या में जयपुर से आईं रजनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.