नई दिल्ली, फरवरी 11 -- इस साल होली पर एक दुर्लभ चंद्र ग्रहण लगेगा। ऐसा लगभग 122 साल बाद हो रहा जब होली पर खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है। होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण बहुत खास होगा, क्योंकि ये भारत में दिखाई देगा, इस ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिष दोनों रुप से असर पड़ेगा।चंद्र ग्रहण के कारण इस बार होलिका दहन का समय तो सेम रहेगा, लेकिन रंग वाली होली की तिथि में बदलाव किया गया है। ​ऐसे में फाल्गुन के महीने का चंद्र ग्रहण बहुत खास होगा, इसके सूतक के नियम भी माने जाएंगे। बड़े पर्व पर इस ग्रहण के मायने और प्रभाव भी होंगे।कब लगेगा चंद्र ग्रहण और रंगो की होली कब खेली जाएगी? 3 मार्च को दोपहर 3:19 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू होगा और शाम 6:48 बजे ग्रहण रहेगा। इस ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे से लग जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट ब...