उन्नाव, फरवरी 2 -- गंजमुरादाबाद। रंग, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक होली पर्व अब धीरे-धीरे नजदीक आता दिखाई देने लगा है। फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही परंपरागत ढंग से होलिका स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। पूर्णिमा के पावन अवसर पर विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर होलिका स्थापित की गई, जिसे होली पर्व की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, हिंदी पंचांग के माघ माह की पूर्णिमा समाप्त होते ही फाल्गुन माह का शुभारंभ होता है। इसी अवसर पर होलिका स्थापना की परंपरा भी चली आ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि होलिका स्थापना से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीकात्मक संदेश मिलता है। नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी लोग सामूहिक रूप से होलिका स्थापित कर होली पर्व की तैय...