रिषिकेष, फरवरी 17 -- फाल्गुन अमावस्या पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा स्नान को श्रद्धालुओें की भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। फाल्गुनी अमावस्या के अवसर पर तीर्थनगरी ऋषिकेश के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना मंगलवार तड़के से शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं का गंगा स्नान सुबह से दोपहर तक गंगा स्नान चलता रहा। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, नाव घाट, रामानंद घाट, आवास विकास गंगा घाट, मुनिकीरेती में दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, स्वर्गाश्रम में सीता घाट, परमार्थ निकेतन घाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। यहां अधिकांश श्रद्धालुओं ने मंगलवार तड़के ब्रहम मुहुर्त में गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्म शान्...