कुशीनगर, फरवरी 16 -- कुशीनगर। खड्डा कस्बा में खाटू श्री श्याम जी महाराज की फाल्गुनी वार्षिक उत्सव 20 जनवरी दिन शुक्रवार को डालमिया धर्मशाला में होगा। इसी दिन सुबह 7 बजे हनुमान चौक से श्री श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भजन प्रवाहक मोनू शर्मा लक्खा, आर्दश व दीपिका मिश्रा द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी। यह जानकारी आयोजक राजेश अग्रवाल व हर्ष अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...