नोएडा, जून 20 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में शनिवार को 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फाल्कन वॉरियर्स और रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। मैच रोमांचक रहा और अंतिम क्षणों तक दर्शकों की उत्सुकता बनी रही। कड़े संघर्ष के बाद रॉयल स्ट्राइकर्स ने एक विकेट शेष रहते फाल्कन वॉरियर्स को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...