इटावा औरैया, जुलाई 9 -- इटावा। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम व फेसबुक पर महिलाओं और किशोर किशोरियों की अश्लील सामग्री प्रसारित करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। युवक फालोवर बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा था। महिलाओं और बालिकाओं की गरिमा के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट से अश्लील वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। त्इस पर क्राइम ब्रांच व साइबर सेल ने जांच शुरू की। जांच में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बसरेहर क्षेत्र के अकबरपुर सीएचसी चौराहे से नगला बाबू हरनारायण निवासी 21 वर्षीय तरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह इंटरनेट मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से महिलाओं और नाबालिगो...