बुलंदशहर, फरवरी 28 -- नगर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर एक बालक को घायल करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी .32 बोर पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत 27 फरवरी को सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राबिन वर्मा उर्फ रिंकू पुत्र स्व. विनोद वर्मा निवासी मोहल्ला शेख सराय, निकट अंबर सिनेमा, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। गौरतलब है कि 19 फरवरी को आरोपी के घर बेटी की शादी थी। भात की रस्म के दौरान आरोपी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान गोली पास...