बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में तीन वर्षीय मासूम काव्या की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सौतेली मां पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। मृत बच्ची के पिता विनोद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सुरजावली निवासी विनोद ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। पहली पत्नी मंजू निवासी सडीला जनपद हरदोई से विवाद होने पर छोड़ने के बाद दूसरी शादी पूनम निवासी मेमडी थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ से कोर्ट मैरिज की थी। पहली पत्नी से हुए दो बच्चे काव्या (3) और विराट (6) उसके साथ रहते थे। आरोप है कि पूनम दोनों सौतेले बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करती थी। रिश्तेदारों के अनुसार पूनम का व्यवहार बच्चों के प्रति शुरू से ही कठोर था और वह छोटी-छोटी बातों पर उन्हें पीटत...