बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष व भाजपा सभासद हिमांशु सैनी के द्वारा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी युवक की कानून को हाथ में लेते हुए लाठी डंडों से पिटाई की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर 307 की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन बीती शाम भाजपाई थाने पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी का 151 की धारा में चालान कर दिया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस कारण 151 में चालान किया गया है। गौरतलब है करीब एक हफ्ते पहले खुर्जा से गुलावठी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पकड़ लिया गया था। इसके बाद भाजपा सभासद हिमांशु सैनी ने समाज के लोगों के साथ मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.