बुलंदशहर, मार्च 9 -- नगर क्षेत्र में बागपत से प्रेमिका से मिलने आए युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हार्ट अटैक के चलते होने का पता चला है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा प्रेमिका को बुलाकर उससे भी पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। गौरतलब है कि बागपत जिले के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर पूठी निवासी विनोद कुमार(34 वर्ष) पुत्र लाल सिंह रविवार सुबह घर से बिना बताए अपनी बाइक लेकर निकला था। युवक विनोद बुलंदशहर पहुंचा और यहां एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कालाआम पुलिस चौकी के पास स्थित मलका पार्क के गेट के सामने बाइक खड़ी कर अंदर जाते हुए दिखाई दिया। पार्क में एक युवती से मुलाकात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.