बुलंदशहर, मई 20 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर रौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत और बेड टच करने के गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक अभिभावक की तहरीर पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, हरिजन एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- फॉलोअप: छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो बीईओ की टीम करेगी जांचछात्राओं के आरोप ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में पढ़ चुकी करीब सात छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर गलत हरकत करने के आरोप लगाए हैं। सभी छात्राओं की उम्र लगभग 10 से 11 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि छात्राएं गांव के प्राथमिक विद्यालय से कक्षा पांच उत्तीर्ण करने के बाद पड़ोसी गांव के विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ने गई थीं। ...