बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- पाकिस्तानी नागरिक बासित इरशाद को जिला कारागार में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। शुक्रवार को जेल जाने के बाद बासित रातभर करवटें बदलता रहा। जेल प्रशासन ने उसे कड़ी सुरक्षा में रखा है। विशेष निगरानी में उसे रखा गया है। उससे मुलाकात करने वालों पर भी पैनी नजर रहेगी। जेल अधिकारी इसको लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। विदित हो कि नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाकिस्तानी नागिरक बासित इरशाद पुत्र इरशाद अहमद निवासी न्यू कराची पाकिस्तान को गुरुवार रात गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पाकिस्तानी पासपोर्ट की छायाप्रति बरामद हुई थी। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में वर्षों से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार वर्तमान में बासित इरशाद यहां नगर के मोहल्ला सुशीला विहार प्रथम भूड़ बुलंदशहर में सैय्यद ...