बुलंदशहर, मार्च 21 -- नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से बीमार जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद शनिवार को उन्हें घर भेज दिया गया। गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और पकौड़ी खाने के बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत होने पर हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में कुल 39 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान तीन मरीजों को परिजन अपनी मर्जी से निजी अस्पताल ले गए थे। सात को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। अब शनिवार को सभी मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं।-सावधानी जरूरीत्योहारों के सीजन में मिलावटी या पुराने आटे के सेवन से ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.