बरेली, अप्रैल 10 -- भमोरा। गुजरात में हुई भमोरा के युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है।कुंडरिया इकलासपुर के प्रमोद सिंह 38 वर्ष गुजरात कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में डंपर चलाता था। 5 अप्रैल को उसकी कंपनी में मोटर मैकेनिक ने फोन पर बताया कि प्रमोद सिंह का फोन चार्ज पर था, वह फोन लेकर कमरे के दरवाजे पर गिरकर बेहोश हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद सिंह का भाई सोनू सिंह गुजरात रवाना हुआ। कंपनी के लोग प्रमोद सिंह का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार सुबह एम्बुलेंस में शव घर ला रहे थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रमोद की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...