चंदौली, दिसम्बर 10 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर स्थित पोलाव शहीद मजार के समीप स्थित आभूषण के दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर बीते रविवार की देर रात 50 लाख कीमत के सोने और चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के चार दिन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इससे नाराज होकर व्यापारी बुधवार को जलीलपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर सीओ को ज्ञापन सौंपा। वही चोरी की घटना का खुलासा करने के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने की मांग की। चेताया जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी निवासी अमन सेठ का मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-बहादुर मार्ग पर स्थित पोलाव शहीद मजार के समीप वर्षो पुरानी आभूषण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.