चंदौली, जून 29 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर जमीन का सीमांकन करने पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पर ईंट पत्थर से हमला करने वाले तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को जेल भेजकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। कबीरपुर निवासिनी मन्तरा देवी की भूमिधरी जमीन गांव में है। इसके पास ही गांव के पप्पू सोनकर का भी मकान है। कुछ माह पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने जमीन का सीमांकन किया था। इस पर दूसरे पक्ष ने उसे मानने से इनकार कर दिया। साथ ही सीमांकन में लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया था। इस पर मंतरा देवी ने हाई कोर्ट में अपील की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने चार हफ्ते के अंदर जमीन का सीमांकन करने का निर्देश राजस्व विभाग को दिया था। ...