बागपत, दिसम्बर 9 -- बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में अवैध पटाखों में धमाका होने के बाद दो मकानों में लगी आग के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। मकान से पटाखों का जखीरा बरामद होने के बाद पुलिस ने मकान मालिक और उसके चार बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में हनीफ परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि हनीफ पटाखों का अवैध कारोबार करता है। रविवार की शाम हनीफ के मकान में रखे पटाखों ने चिंगारी पकड़ ली थी। जिसके बाद मकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसी बीच पटाखों की चिंगारी सोनू के मकान में जार गिरी। जिससे उसके मकान में रखे पटाखों ने भी आग पकड़ ली थी। देखते ही देखते दोनों मकानों में भीषण आग लग गई थी। लोग जान बचाने के लिए इधर...