बुलंदशहर, मार्च 14 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। एक महिला ने अपने देवर और मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी, उन तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार शुक्रवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में हुआ। देवर और भाभी के शव का अंतिम संस्कार जंक्शन रोड स्थित पंचवटी श्मशान घाट में किया गया। जबकि बच्ची के शव को बंगाली रीति रिवाज के अनुसार नेहरूपुर चुंगी के पास स्थित निर्धारित स्थान पर दफनाया गया। चिताओं को मुखाग्नि महिला के पति अपेश्वर सरकार रोते-बिलखते हुए दी। बेटी के शव को पिता अपेश्वर सरकार ने दफनाया। हरि बोल को उच्चारण करते हुए बंगाली रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में तीनों शव खुर्जा पहुंचे, तो कोहराम मच गया। घटना की संवेदनशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.