बुलंदशहर, मार्च 22 -- नगर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नयागांव में खेलने के दौरान मासूम के शरीर में आरपार हुए सरिये को ऑपरेशन के बाद निकाल दिया गया है। ऑपरेशन करीब साढ़े 3 घंटे तक चला। करीब 48 घंटे तक बालक डॉक्टर की गहन निगरानी में रहेगा।गौरतलब है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नयागांव में बच्चों के खेलने के 10 वर्षीय बालक ऋषभ पुत्र राजकुमार निर्माणाधीन मकान के पिलर पर जा गिरा, जिसमें लोहे का सरिया मासूम के सीने में घुसकर गले के आरपार हो गया। ग्रामीणों ने सरिया काटा और बच्चे को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां ऑपरेशन के बाद बच्चे के शरीर में से सरिया निकाल दिया गया। ऑपरेशन करीब साढ़े 3 घंटे तक चला।डॉक्टरों ने बच्चे की हिम्मत को सराहाशरीर में घुसे सरिया के साथ ऋषभ को अस्प...