देवरिया, फरवरी 19 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सैकड़ों की संख्या में मतदाताओं के नाम काटने का फार्म सात को लेकर उठे विवाद के मामले में रुद्रपुर सीओ ने पथरहट बूथ पर पहुंच कर जांच की। आरोप था कि सैकड़ों की संख्या में फार्म सात लेकर वाहन से बाहरी लोगों बीएलओ को रिसीव कराने पहुंचे थे। भनक लगने पर ग्रामीण पहुंचे तो कहासुनी करते हुए भाग निकले थे। ग्रामीणों का आरोप था कि मंगलवार को वाहन से कुछ लोग मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में फार्म सात लेकर पहुंचे थे। वे संबधित बूथों को फार्म रिसीव कराने वाले थे कि इसकी भनक ग्रामीणों को हो गई। ग्रामीणों के साथ सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव महेश यादव भी पहुंचे और बाहरी लोगों द्वारा अधिक संख्या में फार्म सात लाने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का विरोध देख फार्म सात लेकर पहुंचे लोग सरक ...