महोबा, जनवरी 29 -- चरखारी, संवाददाता। एसआईआर सर्वे को लेकर विशेष पुनरीक्षण अभियान में नो मैपिंग की श्रेणी के मतदाताओं को सत्यापन करा फार्म 6 भरकर जरुरी दस्तावेज के साथ बूथ में जमा करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा सूची से छूटे शत प्रतिशत मतदाताओं के फार्म 6 भरवाने का काम किया जाए। गुरुवार को तहसीलदार रामानंद मिश्रा ने रिवई गांव में स्थित बूथ में पहुंचकर बीएलओ से पुनरीक्षण कार्यो कीजानकारी हासिल की। कहाकि मैपिंग से छूटे मतदाता सत्यापन के लिए आयोग के द्वारा निर्धारित किए गए 13 दस्तावेजों में कोई दो दस्तावेज के साथ बूथ में पहुंचकर सत्यापन कराने के साथ फार्म 6 भरकर जमा करें जिससे मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सके। कहा कि बीएलओ भी नो मैपिंग की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं से संपर्क कर स्थिति को स्...