नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर के ढूढेरा रोड स्थित फार्म हाउस में लगातार दो दिन चोरी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला सल्लियान निवासी संजय सिंह ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उनका ढूढेरा रोड पर फार्म हाउस है। संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके फार्म हाउस में नौ और 10 फरवरी की रात लगातार दो दिन चोरी हुई। बदमाश एक लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.