फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। धौज थाना क्षेत्र स्थित अरावली फार्म हाउस से नगदी और सामान चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़ित गार्ड की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यूपी के फर्रुखाबाद के पखना गांव निवासी रघुवीर कई वर्षों से अरावली फार्म पर गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। 30 अप्रैल को उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। एक मई को जब वह वापस फार्म पर लौटे तो देखा कि फार्म हाउस की खिड़की टूटी थी। चोर अंदर से मोटर की तार, आठ हजार पांच सौ रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...