नोएडा, अगस्त 6 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-135 में फार्म हाउस दिलाने के नाम पर सेक्टर-79 में रहने वाले दंपती से 58 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-79 स्थित महागुन मेराबेला सोसाइटी की रहने वाली आरती ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पति संजीव फार्म हाउस खरीदने के लिए तलाश रहे हैं। इसको लेकर उनकी मुलाकात नवंबर 2024 में एक पार्टी के दौरान मायरा प्रॉपर्टीज से जुड़े दीपक चौहान से हुई। उन्होंने सेक्टर-135 स्थित एक बीघा जमीन पर बने फार्म हाउस को दिलाने के वादा किया। उन्होंने वहां एक फार्म हाउस दिखाया। दीपक ने केके यादव, मनीष व अंकिता पाल से भी मुलाकात कराई। फार्म हाउस दिलाने के नाम पर चार बार में 58 लाख रुपये ले लिए। इसका बै...