नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक फार्म हाउस में देखभाल के लिए रखे गए सहायक पर चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी फार्म हाउस से काफी सामान चोरी कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के मिल्क करीमाबाद गांव के जंगल में उनका एक फार्म हाउस है। फार्म हाउस की देखभाल के लिए उन्होंने रवि सहायक के तौर पर रखा था। आरोप है कि रवि फार्म हाउस से बैटरी, इन्वर्टर, वेल्डिंग मशीन, सोलर पैनल, लाइट और अन्य सामान चोरी करके फरार हो गया। पीड़ित फार्म हाउस पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। अब इस मामले में पीड़ित ने आरोपी सहायक रवि के...