लखनऊ, नवम्बर 6 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि फॉर्म सात व छह में बदलाव इसलिए लाया जा रहा है कि फर्जी वोट बढ़ाए जा सकें। वोटर लिस्ट में जब नाम नहीं होगा तो एसआईआर के बाद नागरिकता छीनने का खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में जो जीत सकता है, उसी को लड़ने का दावा करना चाहिए। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य सरकार बनाकर यूपी की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारना है और फिर विकास व रोजगार के रास्ते पर लाना है।

भाजपा पर फर्जी वोट बढ़ाने का आरोप अखिलेश ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की भाजपा साजिश कर रही है। झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च कर रही है। उसके साथ कई और दल हैं जो षडयंत्र में लगे हैं। कुछ को मैसेज कहीं से आता है, तो कुछ का ओटीपी कही...