मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- साहेबगंज। गुलाबपट्टी पंचायत के हिम्मतपट्टी गांव में मंगलवार की रात बिजली के शॉर्ट-सर्किट से फार्म में आग लग गई। इसमें बत्तख और मुर्गी जलकर राख हो गई। घटना में करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। हिम्मतपट्टी निवासी मुंद्रिका सिंह के पुत्र चंदन कुमार ने थाना में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि वह 600 बत्तख और 22 पीस करकनाथ मुर्गी पाल रखी थी। मंगलवार की रात फार्म पर कोई नहीं था। रात में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुखिया पति धनंजय कुमार ने थाना एवं अंचल को सूचना दी है। बुधवार को राजस्वकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...