उन्नाव, दिसम्बर 13 -- उन्नाव। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सील किए जाने के बाद भी सफीपुर के रहीमाबाद ग्राम पंचायत में अत्तन मियां उर्फ अताउल रहमान का मुर्गी फार्म अब तक बंद नहीं किया जा सका है। डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम शिवेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ फार्म का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान फार्म संचालक ने बताया कि फार्म में अभी मुर्गियां मौजूद हैं और मोहलत देने की मांग की। प्रशासन ने फार्म खाली कराने का आदेश दिया और मोहलत दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि फार्म संचालक वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का पालन नहीं करता। इसके कारण गांव में गंदगी के ढेर जमा हैं और दुर्गंध फैली हुई है। गंदगी के कारण मच्छर-मक्खियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे ग्रामीण बीमारियों के खतरे से परेशान हैं। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त...