अलीगढ़, जून 8 -- अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर रविवार को सपा की मासिक बैठक हुई। जिसमें ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि नये वोट बनवाने, एसआईआर के बाद आई मतदाता सूची में कोई फर्जीवाड़ा नहीं हो, अपने अपने बूथों पर अपने छूटे हुए लोगों के ऑनलाइन या ऑफलाइन 6 नंबर फॉर्म भरने का काम सपाई कराएं। अगर किसी का फ़र्जी वोट मिले तो चिन्हित करके चुनाव आयोग को बताएं। अपने बूथ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने व जनहित के मुद्दों को उठाने पर भी हम सभी को मंथन करना चाहिए। पीडीए फार्मूला के तहत सर्व समाज के लोगों को जोड़कर के हम सभी को वोटर लिस्ट को सुधारने का काम करना चाहिए। यह भी पढ़ें- फार्म छह भरकर मतदाताओं के नाम बढ़वाएं : लक्ष्मीधनगर सुरेंद्र सिंह नायक, राजीव यादव, शान मियां, करतार सिंह जी, डॉ केपी सिंह यादव, डॉ राधे कृष्णा शर्मा, प्र...