रुद्रपुर, अगस्त 17 -- गदरपुर, संवाददाता। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने फार्मेसी संवर्ग की पांच प्रमुख मांगों का समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता एमएन गोस्वामी ने बताया कि मांगों को लेकर शासन और विभागीय अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से फार्मासिस्टों में रोष है। उन्होंने बताया कि 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले फार्मासिस्टों को प्रथम पदोन्नत पद का वेतनमान देने, स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए पूर्व में सृजित 391 पदों को क्रियाशील करने और फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन-2015 लागू करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा ओडिशा और असम की तर्ज पर फार्मासिस्टों को कार्य करने के लिए अधिकृत करने की मांग भी उठाई गई है। एसोसिएशन ने चारधाम यात्रा और मेला ड्य...