मेरठ, फरवरी 17 -- मवाना। मेरठ रोड स्थित महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के फार्मेसी विभाग ने डी.फार्मा छात्र-छात्राओं के लिए महर्षि हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, मेरठ में एक शैक्षिक 'हॉस्पिटल विजिट टूर' का आयोजन किया। निदेशक डॉ. मोहित यादव एवं कॉलेज रजिस्ट्रार पवन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निदेशक डॉ. मोहित यादव ने कहा कि कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। रजिस्ट्रार पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं समर्पण के साथ सीखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। अकादमिक डीन डॉ. राशिद, संदीप कुमार व फार्मेसी विभागाध्यक्ष संजीव कुमार, महर्षि हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, मेरठ प्रबंधक डॉ. विनीत तोमर, डॉ. हिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.