आगरा, सितम्बर 12 -- शारदा स्कूल ऑफ फार्मेसी में चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुभारंभ 2026 का आयोजन किया गया। नए छात्रों को एकेडमिक माहौल, प्रोफेशनल मौकों, यूनिवर्सिटी की सुविधाओं, स्टूडेंट सपोर्ट सिस्टम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो (डॉ.) परमानंद के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। डीन प्रो. (डॉ.) ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने फार्मेसी के बढ़ते दायरे और करियर अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ. लक्ष्य ठाकुर और डॉ. प्रियंका शुक्ला ने पब्लिक हेल्थ के बारे में अहम जानकारी दी। प्रोफेसर (डॉ.) देवेंद्र पाठक ने एक्सपर्ट रॉय दी। इस मौके पर कार्तिक सिंघल, सदानंद यादव और कौशलेंद्र मौर्य, डॉ. रेखा टी. राजपूत, डॉ. प्रभाकर विश्वकर्मा, डॉ. रितेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...