जौनपुर, सितम्बर 22 -- जलालपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस फेस्टिवल और सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को भाऊपुर स्थित आरडीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एसएस हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 41 छात्रों समेत कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन और पूर्व प्रमुख संदीप सिंह की मौजूदगी में हुआ। शहीद उमानाथ सिंह सदर ब्लड बैंक की टीम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के प्रभारी डॉ. एके सिंह मौजूद रहे। डॉ. एके सिंह ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है। संदीप सिंह ने रक्तदान करने वाले छात्रों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। कॉलेज की ओर से बताया गया कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। संचालन विभागाध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य ने किया। इस मौके पर योगेश्वर शर्मा योगी, अतुल मिश्र, सत्यम, अनिल...