आगरा, मार्च 26 -- शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा छात्रों के लिए ईवेटच हेल्थकेयर फार्मास्युटिकल का भ्रमण किया। औद्योगिक भ्रमण के दौरान बीफार्मा और डीफार्मा के छात्रों ने दवा निर्माण की बारीकियों को समझा। छात्रों ने सीईओ मनविंदर सिंह और प्लांट मैनेजर बबली से औद्योगिक प्रक्रियाओं और करियर के अवसरों को साझा किया। इस अवसर पर संस्थान और कंपनी के बीच प्रशिक्षण व प्लेसमेंट के लिए एमओयू पर भी विचार हुआ। समन्वय सहायक प्रोफेसर डॉ. गौरव सिंह सिकरवार और आशिनी सिंह द्वारा किया गया। कुलपति प्रो. जयंती रंजन, डीन प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने इस प्रकार के आयोजन को छात्रों के लिए जरूरी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...