फतेहपुर, जून 30 -- खागा। ऐरायां ब्लॉक के पुरइन तिराहे पर मानकों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे एक अवैध क्लीनिक पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। जांच में क्लीनिक पूरी तरह मानक विहीन पाया गया। जिसके बाद टीम ने उसे तुरंत सील कर दिया। सीएमओ डॉ. यूबी सिंह के निर्देश पर गठित टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ डॉ.शहाबुद्दीन और सीएचसी हरदों के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों ने जब पुरइन तिराहे पर स्थित क्लीनिक पर छापा मारा तो वहां एक महिला और एक पुरुष को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- नौरमई में अवैध रूप से चल रहा झोलाछाप का क्लीनिक सील अधिकारियों द्वारा क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर की डिग्री और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगने पर संचालक धीरेंद्र कुमार कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका। ...