नैनीताल, सितम्बर 1 -- भवाली, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख अपना लिया है। संगठन का कहना है कि फार्मेसी अधिकारियों की लंबित मांगों को शासन स्तर पर उठाए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रदेशभर के फार्मेसी अधिकारियों में नाराजगी बढ़ रही है।एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर प्रथम पदोन्नत पद का वेतनमान देने, स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए पूर्व में सृजित 391 फार्मेसी अधिकारी पदों को दोबारा क्रियाशील करने और सभी फार्मेसी अधिकारियों को अनुमन्य नॉन-फंक्शनल वेतनमान को एमएसीपी की गणना में इग्नोर करने की मांग शामिल है। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध इसके अलावा संगठन ने प्रदेश में फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन-2015 लागू करने, चि...