अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न अस्पतालों के फार्मेसी अधिकारियों ने गुरुवार को भी काला फीता बांधकर कार्य किया। अब तक चार धाम यात्रा बिलों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को काला फीता बांध फार्मेसी अधिकारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा फार्मेसी अधिकारी लंबे समय से 2024-25 चार धाम यात्रा के बिलों के भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...